ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

55 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट

55 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, देखिये पूरी लिस्ट

05-Feb-2024 08:04 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में तबादले का दौर जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग सहित कई डिपार्टमेंट में बीते दिनों तबादला हुआ था जो अभी भी जारी है। लेकिन इस बार 55 IAS अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।


नीतीश सरकार ने इन IAS अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत 55 अधिकारियों को अपर सचिव स्तर में प्रमोट किया गया है।


सभी अधिकारियों को IAS बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। IAS बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इस लेवल पर इनका ग्रेड पे 78 हजार 800 से शुरू होकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपए होता है।