मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा
30-Jun-2023 10:29 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL: बिहार में एक अनोखी शादी हुई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप का है। जहां स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग दिव्यांग शख्स की बुजुर्ग विधवा महिला से शादी करवा दी है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार स्थानीय नागरिक इस शादी के गवाह बने। तो सात फेरे और माला पहना कर दोनों को पति पत्नी के बंधन में बांध दिया।
दरअसल 54 वर्षीय दिव्यांग दूल्हा का नाम नथुनी यादव है। जो मधुबनी जिले के राजबलीगढ़ गांव का रहने वाला है। जबकि 50 वर्षीय दुल्हन गंगिया देवी औरंगाबाद जिले की निवासी है। निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के समीप की रहने वाली मधुबाला देवी ने बताया कि दिव्यांग नथुनी यादव निर्मली बाजार में ही भीख मांग कर अपना घर बार चलाता है। जो अब तक कुंवारा था। वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी विधवा है। जिसकी शादी होने के 2 वर्ष बाद ही उसके पति गुजर चुके है। वही गंगिया देवी निर्मली नगर पंचायत में भीख मांग कर रहा करती है।
ऐसे में स्थानीय लोगों ने दोनों का विवाह करवाने के बारे में सोचा। फिर दोनों की शादी कराने के बारे में चर्चा की और दोनों की राय ली। दोनों बुजुर्ग तैयार हो गए। तो बुधवार की देर रात इस अनोखी शादी की तैयारी समाज के बुजुर्ग लोगों ने शुरू कर दी। निर्मली अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एएनएम और जीएनएम सहित कई स्टाफ शादी में शामिल हुए।
इस अनोखे शादी को लेकर करीब एक घंटे तक अस्पताल के गेट के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। शादी को लेकर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इधर, स्थानीय युवक और ग्रामीण मोबाइल से शादी का वीडियो भी बनाते हुए नजर आए। दूल्हा और दुल्हन को नए कपड़े पहना कर सजाया और संवारा गया। फिर अस्पताल के मेन गेट के द्वार पर ही कार्टून में आग जलाकर दूल्हा-दुल्हन ने सात जन्मों तक जीने मरने का फेरा लिया। दूल्हा नथुनी यादव और दुल्हन गंगिया देवी ने एक दूसरे को माला पहना कर शादी की रस्म पूरी की।