मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
04-Sep-2022 04:00 PM
PATNA : जेडीयू की तीन दिवसीय बैठक आज खत्म हो गई। तीन दिनों तक चली इस बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित हुए। रविवार को हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने का दावा किया था। नीतीश ने कहा कि वो सीटों की बात नहीं करते हैं लेकिन जब सभी विपक्षी दल एक होंगे तो बीजेपी का सफाया तय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में वे दिल्ली जाएंगे और वहां विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सात दलों में चार दलों के नेता दिल्ली में ही है। दिल्ली जाने के बाद उनसे मिलेंगे और सभी लोगों से बातचीत करने के बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि दिल्ली जाने के बाद वे महामहिम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने के सवाल से बचते नजर आए और उन्होंने कहा कि वे संख्या की बात नहीं करते हैं।
बता दें कि शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा था कि वे बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं। नीतीश ने कहा- 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी। नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि आजतक कभी भी नीतीश अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेंद्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं, अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी।