ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

50 राउंड फायरिंग से दहला अररिया, मासूम समेत पांच लोगों को लगी गोली

25-Apr-2023 08:41 AM

By First Bihar

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर हुए ताबड़तोड़ फायरिंग में मासूम बच्चे समेत पांच लोगों को गोली लगी है। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना नरपतगंज थाना क्षेत्र के सिमराही की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात खून खराबे तक पहुंच गई और करीब 50 राउंड गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। फायरिंग की इस घटना में दादा-पोता समेत मकान के निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री और मजदूर समेत पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायल ब्रह्मदेव यादव के पोता मनीष ने बताया कि मिरदौल पंचायत के सिमराही टोला स्थित जमीन पर उनके दादा मिस्त्री, लेबर से काम करवा रहे थे।


इसी दौरान बिशनपुर के मुखिया अमरेंद्र यादव, दुर्गानंद यादव,सिकंदर यादव व अज्ञात 50 से 55 लोग अचानक पहुंचे और ब्रह्मदेव यादव से गाली ग्लौज करने लगे। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और गोली लगने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।