बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह “अंकल टाइप लड़के से शादी नहीं करूंगी,” जयमाला के स्टेज पर दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए... फिर क्या हुआ? Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान
29-Sep-2024 09:18 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर भारी विवाद छिड़ा है. लाखों लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के जरिये उनके ज्यादा पैसा वसूला जा रहा है. आरजेडी ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है. पूरे राज्य में आंदोलन का एलान किया जा रहा है. इस बीच बिहार के बिजली विभाग का अलग कारनामा सामने आया है. बिजली विभाग के अधिकारियों को घूमने के लिए सरकारी पैसे पर 50 लाख की गाड़ी चाहिये. अधिकारियों को लक्जरी गाड़ियों को भाड़े पर लेने के लिए बकायदा टेंडर निकाल दिया गया है.
बिजली विभाग के साहबों की मौज
दरअसल बिहार मे बिजली के ट्रांसमिशन, सप्लाई और बिल वसूली से लेकर सारे कामकाज बिहार पावर होल्डिंग कंपनी के जिम्मे है. पावर होल्डिंग कंपनी के अधीन नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है. यही दो कंपनियां पूरे बिहार में लोगों तक बिजली पहुंचाती है और फिर बिल वसूलती है. इन्हीं सारी कंपनियों के साहबों को गाड़ी देने के लिए टेंडर निकाला गया है.
लक्जरी गाड़ियां की लंबी सूची
बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की ओर से अपने अधिकारियों के लिए गाड़ी भाड़े पर रखने के लिए टेंडर निकाली गयी है. इस टेंडर में शामिल गाड़ियों की सूची बता रही है कि साहबों की चाहत कितनी बड़ी है. वह भी आम लोगों की गाढ़ी कमाई के दम पर. देखिये किन गाड़ियों को भाड़े पर रखने का टेंडर निकाला गया है.


बिहार की बिजली कंपनी ने अपने अधिकारियों के लिए 48 तरह की गाड़ियों की सूची तैयार की है. इनमें सबसे पहला नाम टायोटा की गाड़ी फार्च्यूनर का है. बिहार में इस गाड़ी की ऑन रोड कीमत 60 लाख रूपये तक है. दूसरी गाड़ी फोर्ड की इंडेवर है. वैसे तो फोर्ड ने भारत से अपना कारोबार समेट लिया है. लेकिन इस गाड़ी की कीमत भी 40-45 तक है. इनोवा की गाड़ी क्रिस्टा भी इस सूची में है, जिसकी कीमत भी 30-32 लाख तक है.
लोगों के पैसे से अधिकारियों की मौज
बिहार में ना सिर्फ स्मार्ट मीटर बल्कि बिजली के रेट पर भी सवाल उठते रहे हैं. विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि बिहार के लोगों को देश में सबसे मंहगी बिजली दी जा रही है. लेकिन बिजली कंपनी के अधिकारी जिस आलीशान गाड़ी पर चलेंगे वह जनता के पैसे का ही होगा.
