शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
04-Oct-2019 01:30 PM
MUZAFFARPUR: मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखने वाले 50 हस्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिल्मकार अनुराग कश्यप, मणिरत्नम, श्याम बेनेगल, अभिनेत्री अपर्णा सेन, इतिहासकार रामचंद्र गुहा समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ मुजफ्फरपुर में FIR दर्ज की गई है.
वकील सुधीर कुमार ओझा की ओर से दो महीने पहले दायर की गई एक याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है. वकील ने बताया कि सीजेएम ने 20 अगस्त को उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी. जिसके इसके बाद गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सदर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है.
FIR में आरोप लगाया गया है कि इन मशहूर हस्तियों ने देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को कथित तौर पर धूमिल किया है. एफआईआर में राजद्रोह, उपद्रव करने, शांति भंग करने के इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं. आपको बता दें कि देश में बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर इसी साल जुलाई में मणिरत्नम, रामचंद्र गुहा, अनुराग कश्यप, श्याम बेनेगल और शुभा मुद्गल समेत 50 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा था. पत्र में मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई थी.