बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
01-Oct-2022 05:32 PM
MADHUBANI: मधुबनी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। 50 हजार के ईनामी सहित 5 कुख्यात अपराधी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक देसी कट्टा, 17 कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने फुलपरास थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।
पचास हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव, अविनाश यादव और संतोष यादव को एसटीएफ और लोकल पुलिस ने पकड़ा है। मधुबनी SP सुशील कुमार ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि फुलपरास का कुख्यात व तीन दर्जन से अधिक गंभीर मामले के आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।
सुनील यादव की पत्नी प्रमिला देवी नगर पंचायत चुनाव में उप मुख्य पार्षद पद की प्रत्याशी हैं। सुनील यादव मतदाताओं को प्रमिला देवी के पक्ष में वोट देने का दबाव डाल रहा था। इस बात की शिकायत मधुबनी SP सुशील कुमार को मिली। जिसके बाद एसपी सुशील कुमार ने STF व अन्य थानों की पुलिस को सुनील यादव को पकड़ने का निर्देश दिया।
जिसके बाद फुलपरास थाना क्षेत्र के बरहीगांव में घेराबंदी कर सुनील यादव को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उसने गोली चला दी जिसके बाद STF ने जवाबी कार्रवाई की। एसटीएफ ने तीन दर्जन से ज्यादा मामले में फरार 50 हजार का ईनामी कुख्यात लोचन यादव सहित सुनील यादव, विरेंद्र यादव,अविनाश यादव और संतोष यादव को धर दबोचा। इनके पास से एक पिस्टल,1 देसी कट्टा,17 जिंदा कारतूस,1 खोका, 3 मोबाइल बरामद किया है।