ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

50 हजार घूस लेते पकड़ा गया इंजीनियर, एसवीयू ने रंगे हाथ दबोचा

18-Oct-2022 06:01 PM

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां इस बार फिर एक घूसखोर एसवीयू के हत्थे चढ़ गया है। एसवीयू ने सहायक अभियंता मो. अब्दुल राकीब को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घूसखोरों पर आए दिन कार्रवाई की जाती है लेकिन इससे भी ये लोग सबक नहीं लेते। घूस लेने की आदत ऐसी हो गयी है कि ऐसे लोग स्पेशल विजिलेंस यूनिट के हत्थे चढ़ रहे हैं। 


सहायक अभियंता मो. अब्दुल राकीब बिहार पुलिस बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के ठेकेदार सुनील कुमार से लंबित 24 लाख 15 हजार रूपये के बिल को पास कराने के एवज में रिश्वत मांगी थी। 50 हजार रूपये रिश्वत लेते एसवीयू की टीम ने इंजीनियर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 


घूसखोर इंजीनियर के बारे में मिल रही शिकायत के बाद एसवीयू के ADG नैय्यर हसनैन खां ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच टीम का गठन किया गया। एसवीयू की टीम डीएसपी के नेतृत्व में जहानाबाद पहुंची जहां 50 हजार रूपये घूस लेते सहायक अभियंता अब्दुल राकीब को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इंजीनियर को लेकर पटना के लिए टीम रवाना हुई है।