BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...
27-Dec-2021 01:52 PM
By Prashant
DARBHANGA: MSP की गारंटी, खाद्य-बीज की आपूर्ति, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, वार्ड सचिव की नौकरी स्थायी करने, पंचायत प्रतिनिधियों सुरक्षा सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आज जन अधिकार पार्टी (लो.) ने राज्यव्यापी चक्का जाम किया। जाप कार्यकर्ताओं ने दरभंगा में एनएच-57 पर आगजनी कर सड़कों पर बैठ गये।
इस दौरान जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाप कार्यकर्ताओं के हंगामे के कारण एनएच-57 पर यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। जिसके कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारे देखने को मिली। सड़क जाम होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण जाम को देखते हुए कई यात्री तो वाहन से उतर गये और पैदल ही अपनी मंजिल की ओर रवाना होते दिखे।
जन अधिकार पार्टी की मांग यह मांग थी कि जो किसान कानून बिल वापस लिया गया उसमें एक चीज नहीं किया गया। एमएसपी की गारंटी नहीं दी गयी। जाप कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले एमएसपी पर कानून लाए जाने और इसे लागू किए जाने की मांग की। वही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग दोहराई।
जाप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब बिहार में डबल इंजन की सरकार है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने में क्या परेशानी हो रही है। सीएम नीतीश को इस संबंध में पूरी कोशिश होनी चाहिए। बिहार में सिर्फ जनता को भ्रमित किया जा रहा है। वही जाप कार्यकर्ताओं ने यह मांग किया कि बिहार में रोजगार की व्यवस्था की जानी चाहिए।
बिहार के श्रमिक मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम करने के लिए जा रहे हैं। बिहार में फैक्टियां बंद हो रही हैं लेकिन खोली नहीं जा रही हैं। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद और बीज की आपूर्ति किए जाने की मांग की। वही बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किए जाने की भी बात दोहराई।
उधर पटना सिटी के एनएच-30 को भी जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया। सरकार से पांच सूत्री मांगों को लेकर जाप कार्यकर्ताओं ने आज पूरे बिहार में राज्यव्यापी चक्का जाम किया। जनधिकार पार्टी के समर्थको ने पटना सिटी के टोल प्लाजा स्थित N.H-30 पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। साथ ही वाहनों को जाने से रोका गया। जाम के कारण NH-30 पर परिचालन घंटों बाधित रहा। छोटी बड़ी गाडियों की लम्बी कतार एनएच-30 पर लगी रही।
पटना सिटी के एनएच-30 को जाम करते हुए जाप कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार सबसे पिछड़ा राज्य है। जहां शिक्षा,स्वास्थ्य सेवा की समुचित व्यवस्था नहीं है और बेरोजगरी की भी बिहार में बड़ी समस्या है। केंद्र सरकार की जांच में भी यह बात सामने आई कि बिहार पिछड़ा राज्य है। ऐसे में जनाधिकार पार्टी के सदस्यों ने केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा की मांग की है साथ ही किसानों की समस्या की समस्या को दूर करने के लिए किसानों के हित में कानून लागू करने की मांग की।

