अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2022 09:11 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकले वाले हैं। इस बार बिहार के सीएम अपनी इस यात्रा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से करेंगे। सीएम अपने इस यात्रा के दौरान शराबबंदी, नशा मुक्ति, दहेज प्रथा और बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। सीएम की यह यात्रा लगभग एक महीने तक चलने वाली है।
बता दें कि, इस यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके कैबिनेट के कई अन्य मंत्री सहित राज्य के कई आला अधिकारी भी शामिल होंगे। नीतीश कुमार की यह 14वीं यात्रा होगी। 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। इस बार सीएम ने शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक दल की बैठक में जोलो की यात्रा पर निकलने की बात कही थी।
जानकारी हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री सबसे पहले 12 जुलाई 2005 को न्याय यात्रा पर निकले थे और उसके बाद कई तरह की यात्रा इनके द्वारा किया गया। जिसमें विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा, जल जीवन हरियाली यात्रा और 2021 में समाज सुधार यात्रा कर एक रिकॉर्ड बना चुके हैं।
गौरतलब हो कि, विधानसभा के सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री ने कहा था कि शराबबंदी फायदे बताने फिर से हम लोगों के बीच जाएंगे और अब मुख्यमंत्री की यात्रा जिस तिथि को शुरुआत करेंगे, उसका डेट फाइनल हो गया है। सीएम की यह यात्रा 2023 में 5 जनवरी से यात्रा लगातार चलेगी। यात्रा को लेकर अधिकारियों को पहले ही तैयारी करने का निर्देश दिया जा चुका है।
इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी तीन जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर बिहार आयेंगे। वैशाली जिले के गोरौल में भाजपा अध्यक्ष की जनसभा होगी। गोरोल से लौटने के बाद वह पटना में प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे। संभावना है कि नड्डा उसी दिन दिल्ली लौट जायेंगे। पार्टी अध्यक्ष के आगमन और गोरौल में जनसभा की तैयारी में पार्टी है।