ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत

5 राज्यों में चुनाव को लेकर BJP की रणनीति, PM मोदी भी बड़ी बैठक में शामिल

5 राज्यों में चुनाव को लेकर BJP की रणनीति, PM मोदी भी बड़ी बैठक में शामिल

21-Feb-2021 12:55 PM

DELHI : पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी रणनीति बनाने में जुट गई है. पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांच राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, दिल्ली में बीजेपी की आज हो रही महत्वपूर्ण बैठक में इस पर चर्चा हो रही है, सभी राज्यों के अध्यक्षों के अलावे प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी प्रदेश महामंत्री भी बैठक में शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुरुआत से ही इस बैठक में शामिल हैं. यह बैठक सुबह तकरीबन 11 बजे शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चलेगी. 


बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्लियामेंट्री बोर्ड के तमाम सदस्य भी आगे मौजूद रहेंगे, इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं, पांच राज्यों में पार्टी की रणनीति क्या हो, इसे लेकर बैठक में चर्चा हो रही है. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. हाल के दिनों में किसान आंदोलन के कारण विपक्षी दलों को बड़ा मुद्दा हाथ लगा है. ऐसे में बीजेपी इस मुद्दे का कार्ड कैसे निकाले कि इस पर भी रणनीति बन रही है.


गुजरात निकाय चुनाव में वोटिंग करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में शामिल होंगे. पंजाब निकाय चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और कांग्रेस ने किसान आंदोलन से संजीवनी लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं. इसके बाद से बीजेपी के कान खड़े हैं और पार्टी लगातार यह तय करने में जुटी हुई है कि कैसे आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी स्थिति बेहतर हो. पश्चिम बंगाल चुनाव बीजेपी के हिटलिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी के तमाम बड़े नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं. बीजेपी ने अभी आधिकारिक तौर पर चुनाव का बिगुल नहीं बजाया है. बावजूद उसके प्रधानमंत्री मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा तमाम नेता वहां का दौरा कर चुके हैं.