ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / अपने भीष्म पितामह को नमन करेगी बिहार बीजेपी, 5 नवंबर को पुण्यतिथि समारोह...

अपने भीष्म पितामह को नमन करेगी बिहार बीजेपी, 5 नवंबर को पुण्यतिथि समारोह का आयोजन

26-Oct-2019 02:40 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार बीजेपी अपनी पार्टी के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्व कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि मनाएगी। आगामी 5 नवंबर को पटना के बापू सभागार में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। 


बिहार बीजेपी ने पुण्यतिथि समारोह के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज इस समारोह के आयोजन को लेकर नेताओं की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तय की गई। 


बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि पार्टी अपने वरिष्ठ नेता को उनके पुण्यतिथि पर नमन करेगी। आपको बता दें कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि 3 नवंबर को है लेकिन छठ पूजा होने के कारण पार्टी की तरफ से  5 नवंबर को उनके पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया जाएगा।