ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / 5 जून को किशनगंज में होगी HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लिए जाएंगें...

5 जून को किशनगंज में होगी HAM राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, लिए जाएंगें महत्वापूर्ण निर्णय

26-May-2022 10:29 AM

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने बताया कि 5 जून को किशनगंज में हम पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार सरकार में लघु जल संसाधन व अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री। डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में पार्टी के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी पहली बैठक होगी ।


हम के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ० दानिश रिजवान के कुशल नेतृत्व में आयोजित 5 जून को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी  को लेकर डॉ० दानिश रिजवान2 जून से ही किशनगंज के दौरे पर रहेंगे।


हम के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में 5 जून को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर बहुत ही खास है । राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान के द्वारा बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश एवं राज्य की वर्तमान राजनीति में पार्टी संगठन की मजबूती साथ ही अन्य बहुत सारे मुद्दों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा निर्णय लिए जाएंगे ।


हम की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में शामिल होंगे।