ब्रेकिंग न्यूज़

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

5 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, बिहार का जिलावार रूट हुआ जारी

5 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत, बिहार का जिलावार रूट हुआ जारी

01-Jan-2023 04:27 PM

PATNA: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बिहार में होने वाली है। कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत 5 जनवरी से हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के नेतृत्व में यह यात्रा होगी। बांका से शुरू होने वाली इस यात्रा का समापन बोधगया में होगा। भारत जोड़ो यात्रा का जिलावार रूट भी जारी कर दिया है। नीचे देखिये पूरी डिटेल... 


बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को बांका से रवाना करेंगे। बांका के मंदार पर्वत से शुरू होने वाली यह यात्रा 1023 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बोधगया में खत्म हो जाएगी।  पहले 28 दिसंबर से यह यात्रा बिहार में शुरू होनी थी लेकिन अब उसकी तारीख को बढ़ाकर 5 जनवरी 2023 कर दिया गया है। इस यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। 


बिहार में 5 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा 17 जिलों से होकर गुजरेगी। बाकी 21 जिलों में अलग से यह यात्रा निकाली जाएगी। 60 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा में 100 मूल यात्री शामिल होंगे, जो बांका से बोधगया तक का सफल करेंगे। बांका से शुरू होकर यह यात्रा भागलपुर-नवगछिया-खगड़िया-बेगूसराय-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी-सीतामढ़ी-शिवहर-मुजफ्फरपुर-वैशाली-पटना-आरा-बक्सर-कैमूर-सासाराम-औरंगाबाद-गया होते हुए बोधगया में जाकर समाप्त होगी।


पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने यह बताया था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की बड़ी सफलता के बाद अब हमारी पार्टी ने बिहार में भी ऐसा करने का फैसला लिया है। जिसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। जिससे कि बिहार में राजनीतिक आधार हासिल करने में कांग्रेस पार्टी को मदद मिलेगी। 


भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी से शुरू होगी। बांका के मंदार आईटीआई से यात्रा की शुरुआत होगी। इस दौरान भेरा मोड़ स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। 7.3 किलोमीटर की यात्रा के बाद बांका के बाराहाट स्थित पूर्व प्रत्याशी जीतेंद्र सिंह के आवास पर रात्रि विश्राम होगा। 6 जनवरी को ढाका मोड़ स्थित जीतेंद्र सिंह के आवास से यात्रा आगे के लिए रवाना होगी। 


5 और 6 जनवरी को बांका, 7,8 और 9 जनवरी भागलपुर उसके बाद 10 जनवरी को यह यात्रा खगड़िया पहुंचेगी। जिसके बाद बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी,सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, गया होते हुए बोधगया पहुंचने के बाद यात्रा का समापन होगा। बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा होगी इस यात्रा का जिलावार रूट चार्ज भी जारी कर दिया गया है।