मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
21-Dec-2020 12:35 PM
DESK : पांच दिन में एक साफ्टवेयर इंजीनियर ने दो शादियां रचाईं और फिर राज खुलने के बाद दोनों पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. मामला मध्य प्रदेश का है. आरोपी 26 साल का इंजीनियर इंदौर के मुसाखेड़ी का है.
बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियर ने पांच दिन के अंदर दो शादियां रचाईं और राज खुलने के बाद फरार हो हया. दो दिसंबर को उसने खंडवा की रहने वाली एक महिला के साथ शादी रचाई . लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने शादी में दस लाख रुपये खर्च भी किया था और दूल्हे को काफी सामान दिया था.
शादी के बाद इंजीनियर दुल्हन को लेकर इंदौरा भी गया और वहां उसने पत्नी को कहा कि वह कुछ काम से भोपाल जा रहा है लेकिन वह 7 दिसंबर को महू में जाकर दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. खंडवा के रहने वाली महिला के परिवार ने शख्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
परिवार की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि लड़के की दूसरी शादी की तस्वीरें एक रिश्तेदार ने भेजी तब जाकर राज खुला. पुलिस के मुताबिक वह शादी में अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ गया था. खंडवा की महिला के परिजनों का कहना है कि शादी अरेंज्ड थी कोई जोर जबरदस्ती नहीं की गई थी. 7 दिसंबर के बाद से शख्स फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.