लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
10-Jul-2022 06:50 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महज 5 धुर जमीन की खातिर एक सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने इस मामले में त्वरीत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी भाई प्रभू राम और उसके बेटे राम प्रसाद राम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थानाक्षेत्र के धसना गांव में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब जमीन के एक टूकड़े को लेकर भाई-भाई का दुश्मन बन गया। महज 5 धुर जमीन के लिए उसने अपने सगे भाई की लाठी डंडे से पीट पीटकर मार डाला। मृतक संजय राम की भाई प्रभु राम ने इस कदर पीटा की उसकी जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। वही पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभू राम और उसके बेटे राम प्रसाद राम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है कि कैसे कोई जमीन के एक टुकड़े के लिए भाई का कातिल बन गया।