ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

5 बोरी धान मांगने पर पिता ने की बेटे की हत्या, पत्नी के सामने गोली मारकर ले ली जान

25-Oct-2023 09:48 PM

By First Bihar

BETTIAH: पश्चिम चंपारण में कलयुगी पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच बोरी धान मांगना बेटे को महंगा पड़ गया। बेटे की हत्या करने के बाद पिता मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी पिता की पहचान पश्चिम चंपारण के श्रीनगर पूजहां वार्ड 10 के शेखटोली निवासी 55 वर्षीय मंसूर अंसारी के रूप में हुई है। मंसूर अंसारी ने पांच बोरी धान के लिए 22 वर्षीय महबूब आलम की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना के संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने बड़े बेटे की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद मंसूर अंसारी घर छोड़कर फरार हो गया। मृतक बगहा के एक मदरसा में हाफिज थे वहां बच्चों को धार्मिक शिक्षा दिया करते थे। वे अपने पिता से पांच बोरी धान मांग रहे थे जिसे पिता देना नहीं चाहता था। इसी विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  


पत्नी शबनम खातून के सामने ही पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शबनम की शादी पिछले साल फरवरी में महबूब आलम से हुई थी। शबनम गर्भवती है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।