सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Oct-2021 07:49 PM
MUNGER : मुंगेर में एक कारोबारी से 49 लाख रुपये लूटे जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करते हुए लूट की रकम में से 44 लाख 13 हजार से ज्यादा बरामद कर लिए हैं। हालांकि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी तो अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं लेकिन जिस घर में लूट की रकम छिपायी गई थी उस घर के लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लूट की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी दशरथ यादव और बहिरा ने पैसे अपने बहन-बहनोई के घर में छिपा दिए थे। पुलिस ने उसके घर से सीढ़ी के नीचे बोरी में छिपाकर रखे गए 25 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने अपराधी की बहन जूली और उसके पति अनिल यादव को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी की मौसेरी साथ के घर पर भी छापेमारी की गई। मुख्य अपराधी के ससुराल से 19 लाख से ज्यादा की रकम बरामद की गई है। मौसेरी सास ने रुपए को अपने घर में बने रैक में छिपा रखा था। पुलिस ने अपराधी की सास गुंजन देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बताते दें कि मुंगेर के कारोबारी गोपाल प्रसाद के कर्मी से सोमवार को अपराधियों ने शादीपुर स्थित मस्जिद के पास हथियार के दम पर 49 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना उस वक्त हुई जब कारोबारी और उसकी बेटी अपने दो स्टाफ के साथ रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। पुलिस ने लूट की घटना के बाद तुरंत छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए लूट की रकम बरामद की गई है। हालांकि अभी भी लूट की घटना को अंजाम देने वाले चाचा और भतीजे की जोड़ी पुलिस के पकड़ से बाहर है।