ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल

400 सांसद वाले पार्टी आज 300 पर भी नहीं लड़ सकती चुनाव, बोले PM मोदी ... कांग्रेस को नहीं मिल रहा कैंडिडेट

21-Apr-2024 04:02 PM

By First Bihar

DESK : पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार देश को नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए।कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं। अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या? 


इसके अलावा पीएम ने कहा कि जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस ने कभी मजबूत भारत नहीं बनाया है। इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया है।  कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और परिवारवाद का दीमक फैलाकर पूरे देश को खोखला कर दिया है। 


पीएम मोदी ने कहा,  जिस पार्टी के कभी 400 सांसद जीते थे, आज वो 300 सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है। कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। 


उधर, पीएम ने पहले चरण के चुनाव में वोटिंग को लेकर कहा कि पहले चरण के मतदान में लोगों ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ये जानता यह जानती है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए।