ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

4 महीनों के भीतर अमित शाह का तीसरी बार बिहार दौरा, राजधानी पटना में तय है कार्यक्रम

4 महीनों के भीतर अमित शाह का तीसरी बार बिहार दौरा, राजधानी पटना में तय है कार्यक्रम

21-Jan-2023 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पिछले 4 महीनों में शाह का यह तीसरा दौरा बिहार में होने जा रहा है। अमित शाह आगामी 22 फरवरी को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पटना आ रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री पटना के ज्ञान भवन में किसान नेता सहजानंद सरस्वती की जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पटना आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अमित शाह को मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के तौर पर बुलावा भेजा गया है।


अमित शाह 22 फरवरी 2023 को पटना पहुंच रहे हैं। अमित शाह का यह दौरा राजनीतिक रूप से काफी व्यापक माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाह इस मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुंकार भरेंगे।


मालूम हो कि, किसान नेता और महापुरुष सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह पटना में 22 फरवरी को मनाया जाना है। इसको लेकर राजधानी पटना में अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर अमित शाह को निमंत्रण दिया गया है और अमित शाह इस कार्यक्रम में आने की हामी भरी है। शाह का बिहार आने के बाद यह बात पक्की मानी जा रही है कि, बापू सभागार जैसे बड़े मंच पर राजनीति की बातें जरूर सुनने को मिलेगी और यहां से अमित शाह आगामी लोकसभा चुनाव को राज्यवासियों को संदेश देंगे।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले सीमांचल के किशनगंज और पूर्णिया में 23 और 24 सितंबर 2022 को आए थे। इसके ठीक 20 दिन बाद अमित शाह 12 अक्टूबर को जेपी की जयंती के मौके पर छपरा के सिताब दियारा पहुंचे थे। उसके बाद उनका यह दौरा होने जा रहा है।