खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jul-2023 08:36 AM
By First Bihar
PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी आज से निषाद आरक्षण यात्रा पर निकल रहे हैं। इस दौरान मुकेश सहनी झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वह निषाद समाज का आरक्षण की मांग करेंगे। इसको लेकर सहनी ने 4 करोड़ की एक रथ भी मंगवाया है।
दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी लगातार निषाद आरक्षण की मांग उठाते रहे हैं।अब अपनी इसी मांग को लेकर वो आज यानी 25 जूलाई से लेकर 23 अगस्त तक यूपी बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में जाकर आरक्षण की मांग को उठाने का काम करेंगे।
मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी साफ तौर पर कह चुके हैं कि जो दल निषादों को उनका हक और आरक्षण देगा। हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करेगी। अभी वीआईपी किसी गठबंधन के साथ नहीं, ना तो एनडीए के साथ न ही इंडिया के साथ।
आपको बताते चलें कि, सहनी ने फूलन देवी के शहादत दिवस 25 जुलाई से तीन राज्यों की यात्रा पर निकलेंगे। 100 दिनों की इस यात्रा में उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार के 80 जिलों में पार्टी पहुंचेगी। यात्रा का नाम 'निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा' होगा। यात्रा के दौरान लोगों के घर-घर जाकर उन्हें निषाद आरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं, गठबंधन नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ पार्टी लोगों के घरों तक जाएगी। यात्रा का समापन चार नवंबर को होगा।