ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली-पूर्णिया और पटना के नेता ने मुझे मरवाने की साजिश रची थी, जेल से बाहर निकलने के बाद बोले पप्पू यादव ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना

4 बच्चों की विधवा मां को ससुर पर आया दिल, तूफानी के साथ सीमा ने थाने में रचाई शादी

4 बच्चों की विधवा मां को ससुर पर आया दिल, तूफानी के साथ सीमा ने थाने में रचाई शादी

05-Feb-2024 06:36 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: कहते है प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है जब किसी को प्यार होता है तब ना तो कुछ दिखाई देता है और ना ही कुछ सुनाई ही देता है। वो तो बस अपनी जिद्द पर अड़ा रहता है। ऐसा ही प्यार गोपालगंज में एक विधवा महिला को अपने चचेरे ससुर से हो गया।


महिला 4 बच्चों की मां है। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि साथ जीने और मरने की कसमें तक खा ली। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तब वे इस संबंध का विरोध करने लगे। जिसके बाद प्रेम प्रसंग का यह मामला थाने पहुंच गया। जहां महिला सीमा अपने चचेरे ससुर तूफानी साह से शादी के लिए दबाव बनाने लगी। ससुर भी बहू से शादी करना चाहता था। 


फिर क्या था पुलिस कर्मियों ने दोनों की शादी कराने का फैसला ले लिया। थाना परिसर में दोनों की शादी की तैयारी की गयी। मिठाई, माला और सिंदूर लाया गया और मंदिर में दोनों की शादी करायी गयी। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। 


चचेरे ससुर से शादी कर सीमा काफी खुश है। उसने बताया कि मुझे नई जिन्दगी मिल गयी। तूफानी पर दिल आ गया था और उसी से शादी हो गयी। वही तूफानी ने कहा कि जब सीमा का पति जीवित था तभी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच कब रिश्ता बन गया इसका पता भी नहीं चल सका। एक महीने पहले से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आज दोनों एक दूसरे के हो गये। पुलिस वालों से सीमा और तूफानी ने आशीर्वाद लिया। जिसके बाद तूफानी पत्नी को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुआ।