गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
17-Dec-2023 01:38 PM
By First Bihar
DELHI: जम्मू-कश्मीर से आर्टिक्ल 370 हटाने के मोदी सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। सप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि देश में सिर्फ एक संविधान चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने एक दैनिक अखबार से बातचीत में कहा है कि अब ब्रह्मांड की कोई भी ताकत आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक देश में किसी तरह से दो संविधान नहीं चल सकते हैं। अनुच्छेद 370 का हटना किसी राजनीति से ज्यादा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास और वहां के लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए यह बेहद जरूरी था।
प्रधानमंत्री ने फैसले पर सवाल उठाने वाले पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे कुछ परिवारवादियों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मुट्ठी में बंद कर लिया था लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता न तो किसी स्वार्थ भरी राजनीति का हिस्सा है और न ही बनना चाहती है। जम्मू-कश्मीर अतीत की परेशानियों से निकलकर देश के आम नागरिक की तरह बिना भेदभाव के अपने बच्चों का भविष्य और अपना वर्तमान सुरक्षित करना चाहता है।
उन्होंने दावा किया कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की तस्वीर बदल गई है। अब वहां पत्थरबाजी नहीं बल्कि फिल्मों की शूटिंग हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण अनुच्छेद 370 को लेकर भ्रम फैला रहे लोगों को दो टूक जवाब देते हुए फिर कहा कि अब ब्रह्मांड की कोई ताकत अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा सकती है।