ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

31 मार्च को दिल्ली में एकजुट होगी INDIA ब्लॉक, रामलीला मैदान में प्रदर्शन का ऐलान

24-Mar-2024 02:34 PM

By First Bihar

DESK : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी और दिल्ली कांग्रेस विरोध कर रही है। इस बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की संयुक्त पीसी में कहा गया कि I.N.D.I.Aदेश को बचाने के लिए 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने यह जानकारी दी है। 


वहीं, दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे, कांग्रेस के खातों पर रोक हैं, मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि 31 मार्च की महारैली ‘राजनीतिक’ नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने, केंद्र के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का आह्वान है। 


दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन की हिस्सा है। अब INDIA गठबंधन के नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एकजुटता दिखाते हुए रामलीला मैदान में मेगा रैली आयोजित करने की बात कही है।


दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, 'INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में 'महा रैली' का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है।" AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है... इसमें (महा रैली) INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।'