ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

𝟑𝟎𝟎 से अधिक सीटों से जीत रही INDIA गठबंधन, बोले तेजस्वी यादव..सच के आगे झूठ नहीं टिकने वाला

𝟑𝟎𝟎 से अधिक सीटों से जीत रही INDIA गठबंधन, बोले तेजस्वी यादव..सच के आगे झूठ नहीं टिकने वाला

18-May-2024 10:30 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव शनिवार की देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एनडीए और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि इंडिया एलाइंस 300 से ज्यादा सीटे लाने जा रही हैं। जनता का पूरा प्यार हम लोगों को मिल रहा है। जिसे लेकर एनडीए में डर बहुत ज्यादा है। 


उन्होंने कहा कि इस बार सच के आगे झूठ नहीं टिकने वाला है। हमलोग मजबूती से लड़ रहे हैं। बीजेपी वाले चाहते हैं कि उनके सामने कोई खड़ा ना हो। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कहा कि सम्राट चौधरी क्या चीज है? उसके बारे में कोई अटेंशन नहीं लेता है। चार लोग भी उसकी रैली में नहीं आता है। 


तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 'खुशखबरी यह है कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में 𝟑𝟎𝟎 से अधिक सीटें जीत रहा है। देश की महान जनता जान चुकी है कि:- 

यह झूठ पर सच की जीत  का चुनाव है

यह बुराई पर अच्छाई की जीत चुनाव है

यह जुमलों का नहीं हकीकत का चुनाव है

यह ग्लोबल नहीं स्थानीय मुद्दों का चुनाव है

यह खास का नहीं आम आदमी का चुनाव है

यह बेरोजगारी नहीं बल्कि नौकरी का चुनाव है

यह बकवास करने का नहीं विकास करने का चुनाव है

यह बीजेपी वालों के संविधान बदलने जैसे नापाक इरादे जैसे नौकरी, संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह देश के किसान-नौजवान, छात्र-शिक्षक, नारी सम्मान और व्यापारी-कर्मचारी का चुनाव है।