अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Nov-2021 05:26 PM
By Rajiv Ranjan
RAXAUL: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद शराबबंदी को और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसे लेकर जगह-जगह जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। कई इलाकों में पुलिस छापेमारी भी कर रही है। इस दौरान शराब भी बरामद हो रहे है। शराब बेचने और पीने वालों की भी गिरफ्तारी हो रही है। इसी क्रम में आज दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। चरस की डिलीवरी के दौरान दोनों को आरपीएफ ने दबोचा है।
रक्सौल रेल परिक्षेत्र से दोनों चरस तस्कर की गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से एक किलो 330 ग्राम चरस बरामद किया गया है। जब्त चरस की अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 30 लाख रुपये बतायी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाल से चरस लेकर दोनों बाइक से इसकी डिलीवरी देने जा रहे थे तभी आरपीएफ की नजर इन पर पड़ गयी और दोनों को धड़ दबोचा गया।
गिरफ्तार चरस तस्करों की पहचान नेपाल के रवि चौधरी और सिसवा गांव के सुभाष राय के रुप में हुई है। जीआरपी डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि सुभाष राय गांजा बेचने के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है दोनों ने चरस कहां से लाया और इसे किस व्यक्ति को डिलीवरी करना था। वह इस काम में कब से लगा हुआ है। इस काम में और कितने लोग जुड़े हुए है। दोनों से फिलहाल इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।