ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / 30 फीट गहरे सीवरेज में फंसे 3 मजदूर, मिट्टी धंसने से दो...

30 फीट गहरे सीवरेज में फंसे 3 मजदूर, मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत; निर्माण के दौरान हुआ हादसा

28-Aug-2024 01:26 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सिवरेज निर्माण के दौरान हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा फैला हुआ है। यह हादसा शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के श्री राम नगर मोहल्ले में मिट्टी धंसने से दो लोगों की मौत होने की सूचना है। श्री राम नगर मोहल्ले में एसटीपी और सिवरेज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर की मौत होने की सूचना है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। मोहल्ले के लोग अक्रोषित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 


बताया जा रहा है कि हादसे के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर एमआइटी में एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार की सुबह एसटीपी के लिए खोदे गये गड्डों में गिर जाने से दो मजदूर की मौत की बात सामने आ रही है। इस घटना ही सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी मजदूरों को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती करायी है।