ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

तीन तलाक बिल पर JDU-BJP में हो गयी फिक्सिंग! नीतीश की इज्जत बचेगी, BJP का काम भी निकलेगा, राज्यसभा से पास हो जायेगा बिल

29-Jul-2019 08:11 AM

By 4

PATNA: तीन तलाक बिल को अपनी इज्जत का सवाल बना चुकी केंद्र सरकार ने इस दफे राज्यसभा में इस बिल को पास कराने का जुगाड़ कर लिया है. बड़ी खबर ये आ रही है कि इस बिल को राज्यसभा में पास कराने के लिए भाजपा और जदयू के बीच भी फिक्सिंग हो गयी है. रास्ता ऐसा तलाशा गया है जिससे नीतीश की इज्जत भी बच जाये और केंद्र सरकार का काम भी निकल जाये. BJP-JDU में डील BJP  सूत्रों की मानें तो JDU से बात तय हो गयी है. दरअसल, जदयू अगर राज्यसभा में तीन तलाक बिल के खिलाफ वोटिंग कर दे तो केंद्र सरकार के लिए इसे पास कराना लगभग नामुमकिन हो जायेगा. ऐसे में दोनों पार्टियों ने अपनी इज्जत बचाने का रास्ता निकाला है. जानकार सूत्र बताते हैं कि तय ये हुआ कि तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान जदयू के सांसद इसका बहिष्कार कर देंगे. इससे पहले चर्चा के दौरान जदयू नेता तीन तलाक बिल का पुरजोर विरोध जरूर करेंगे लेकिन वोटिंग का बहिष्कार कर देंगे. ये ठीक लोकसभा की तर्ज पर होगा. जहां तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान जदयू ने इसका विरोध जरूर किया लेकिन वोटिंग का बहिष्कार कर दिया था. राज्यसभा में इसी को दुहराने की तैयारी है. दूसरे दलों से भी हुई सेटिंग सरकार के प्रबंधकों ने दूसरे दलों को भी सेट किया है. बीजेपी सूत्रों की मानें तो तेलगांना राष्ट्र समिति (TRS) और वाई एस आर कांग्रेस से भी बात लगभग फाइनल हो गयी है. ये दोनों पार्टियां भी वोटिंग का बहिष्कार करेंगी. सरकार बिल का विरोध करने वाली कुछ और पार्टियों के सांसदों को सदन से गैरहाजिर करने का भी मैनेजमेंट कर चुकी है. तीन तलाक बिल पर वोटिंग के दौरान कम से कम 18 सांसदों के वोटिंग में हिस्सा न लेने का हिसाब-किताब सेट है. ऐसे में 240 मेंबर वाले राज्यसभा में वोटिंग में 222 सदस्य वोट करेंगे. सरकार को फिर 112 वोट की जरूरत होगी जिसका जुगाड़ कर लिया गया है.