पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
21-Feb-2024 06:02 PM
By First Bihar
PATNA: 20 फरवरी से तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं। 01 मार्च को बांका, जमुई और लखीसराय में जनसभा के बाद जन विश्वास यात्रा का समापन होगा। तेजस्वी यादव की विश्वास यात्रा के बाद 3 मार्च को महागठबंधन की महारैली पटना में होने वाली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दीपांकर भट्टाचार्य, येचुरी, राजा सहित कई नेता शामिल होंगे।
आरजेडी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस दौरान दावा किया कि इस महारैली में 10 लाख लोग शामिल होंगे। वही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है। 3 मार्च को भारी संख्या में लोग गांधी मैदान पहुंचेंगे। रैली की तैयारी में महागठबंधन के तमाम लोग जुटे हैं।
वही आरजेडी के प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार का विश्वासघात किया गया उसे लेकर बिहार की जनता गुस्से में हैं और बिहार में परिवर्तन चाहती है। लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने पटना में बड़ी रैली करने का फैसला लिया है। 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में लोगों की अपार भीड़ जुटेगी। इस महारैली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। महारैली की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
बता दें कि तेजस्वी यादव 20 फरवरी से जन विश्वास यात्रा पर है। जन विश्वास यात्रा के पहले दिन तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में जनसभा को संबोधित किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शिवहर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने वहां की जनता को रैली में आने का न्योता दिया। कहा कि 3 या 4 मार्च को पटना में बड़ा रैली होगा आप लोग आएंगे ना..लोगों ने एक सूर में रैली में शामिल होने की बात कही।
हालांकि उस वक्त उन्होंने यह क्लियर नहीं किया था कि रैली 3 मार्च को होगी या फिर 4 मार्च को होगी। लेकिन आज इस रैली की घोषणा कर दी गयी है। 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में महागठबंधन की महारैली की घोषणा की गयी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से पटना में होने वाली महागठबंधन की महारैली की जानकारी दी।