अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2022 10:05 AM
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी हलचल अभी से शुरू हो गई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार दौरे की तैयारी कर ली है। 3 जनवरी को वे बिहार पहुंच रहे हैं। वे बिहार के वैशाली से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। यहां नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ वे अपनी आवाज बुलंद करेंगे। साथ ही नड्डा की प्रदेश बीजेपी नेताओं के साथ बैठक भी होने वाली है।
जेपी नड्डा सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। जेपी नड्डा का बिहार में एक दिवसीय दौरा है। वे वैशाली के गोरौल में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा के दौरे से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में 2024 चुनाव को देखते हुए रैली और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व मंत्री जिवेश कुमार को जेपी नड्डा के दौरे को लेकर प्रभारी बनाया है। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नड्डा लगातार बिहार का दौरा करते आ रहे हैं लेकिन राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद ये पहला मौका है जब जेपी नड्डा बिहार की धरती पर कदम रखने वाले हैं।