मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
25-Aug-2022 09:42 PM
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 2007 बैच के आईएएस मो. सोहैल को सामान्य प्रशासन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से आने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
वही 2009 बैच के एम रामचंद्रुडू जो आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव हैं उन्हें केन्द्रीय कार्मिक योजना के तहत जनगणना/निदेशक, नागरिक निबंधन के पद पर नियुक्ति किया गया है। जबकि 2019 बैच के यतेन्द्र कुमार पाल जो नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी हैं उनका तबादला मुंगेर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है।
जबकि ऊर्जा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी व 2020 बैच के आईएएस कुमार निशांत विवेक को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 27 अगस्त को आयोजित 97वें आधारभूत पाठ्यक्रम में भाग लेने के लिए विरमित किया गया है।
गन्ना उद्योग विभाग के सचिव व 1998 बैच के आईएएस नर्मदेश्वर लाल 12 सितंबर से 23 सितंबर 2022 तक कुल 12 दिन अवकाश पर रहेंगे। नर्मदेश्वर लाल की अनुपस्थिति अवधि में कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। एन सरवन कुमार कृषि विभाग के सचिव हैं। पहले से ही पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में हैं।