सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
04-Apr-2023 06:37 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग में सदस्यों के तीन पद खाली पड़े थे जिसे भरने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों दिया था। इन खाली पड़े पदों को भरने के लिए नीतीश कुमार ने 5 दिनों की मोहलत दी थी और आज बीपीएससी के 3 सदस्यों की नियुक्ति कर दी गयी।
मुख्यमंत्री के इस निर्देश के चौथे दिन खाली पड़े तीन पदों को भरा गया। सेवानिवृत 3 आईएएस अधिकारियों को बीपीएससी का सदस्य बनाया गया। यशस्पति मिश्रा, सर्व नारायण यादव और नवल किशोर को बिहार लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
2010 बैच के आईएएस अधिकारी व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड निदेशक नवल किशोर को पदभार ग्रहण करने की तिथि के प्रभाव से बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। इनकी कार्यावधि पदभार ग्रहण की तिथि से 6 वर्ष या 62 वर्ष की उम्र सीमा में जो भी पहले हो, तक होगी। साथ ही 2010 बैच के आईएएस अधिकारी व पर्यटन विभाग के रिटायर्ड निदेशक यशस्पति मिश्र, 2010 बैच के ही चकबंदी के सेवानिवृत निदेशक सर्ब नारायण यादव बीपीएसी के सदस्य नियुक्त किये गये हैं।