भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
25-Nov-2020 05:59 PM
By Pranay Raj
NALANDA : जिले के बिहार थाना इलाके में तीन दिन लापता एक बच्चे डेड बॉडी बरामद गई है. फंदे लटकते युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. मृतक के पिता ने अपने ही दामाद और समधी के ऊपर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है. नालंदा पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है. जहां खंदक पर मोहल्ले में 3 दिनों से गायब किशोर का शव फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान सुधीर प्रसाद के बेटे गोलू उर्फ शिवम कुमार (15) के रूप में की गई है. सुधीर प्रसाद अपने ही दामाद और संधि पर हत्या कर शव को फंदे से लटका ने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि युवक के पॉकेट से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें यह लिखा हुआ है कि वह जिंदगी से तंग आ गया है. इसी कारण वह आत्महत्या कर रहा है.
सुधीर प्रसाद का कहना है कि 2017 में उसकी पुत्री की शादी हुआ था शादी के बाद दामाद ने उसकी पुत्री को छोड़ दिया और इस दौरान उसने देख लेने की धमकी दी थी. इसी कारण हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहा है.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कमरे से किशोर का शव मिला है. उस कमरे से महज दो ही कमरे बाद वह अपने परिवार के साथ रहता था. 3 दिनों तक किसी की नजर उस कमरे में नहीं गया यह सोचने वाली बात है.
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि किशोर ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है.