ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / 3 दिसंबर को तेज- तेजस्वी जाएंगे सिंगापूर, इस दिन होना है लालू का...

3 दिसंबर को तेज- तेजस्वी जाएंगे सिंगापूर, इस दिन होना है लालू का किडनी ट्रांसप्लांट

30-Nov-2022 02:33 PM

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लेंट होना है।  इसके लिए वह फिलहाल सिंगापूर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के घर रह रहे हैं। लालू का ऑपरेशन दिसंबर में होना है। इसको लेकर अब उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने आज बिहार के कुढ़नी में होने वकाले उपचुनाव में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कहा है कि, उनके पिता और पार्टी सुप्रीमों का ऑपरेशन आगामी 5 दिसंबर को होना है।  इसके लिए वो और उनके बड़े भाई तेजप्रताप आगामी 3 दिसंबर को सिंगापूर जाएंगे। 


जानकारी हो कि, राजद के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर गए हुए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी गई हुई हैं। अब यदि सबकुछ सही रहता है तो उनका किडनी ट्रांसप्लांट दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है। लालू के जांच का रिपोर्ट में यदि  सब ठीक रहा तो पांच दिसंबर को डॉक्टर उनकी सर्जरी कर सकते हैं। इसको लेकर लालू तीन दिसंबर को अस्‍पताल में भर्ती किए जाएंगे।


इधर, इस मामले में रोहिणी ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि,  “किसी के त्याग का उपहास उड़ाना ये इंसान का काम नहीं बल्कि मानवता के भूखे भेड़ियों का काम है। किसी भी अनर्गल अफवाह पर न जाएं. यह पिता के प्रति समर्पण है। हम किडनी खरीदने - बेचने वाले लोग नहीं हैं।  हम पिता के लिए सब कुछ समर्पित करने वाले लोग हैं। वाहियात बात फैलाने से बाज आइए। 


गौरतलब हो कि, लालू प्रसाद यादव किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। लेकिन, अब उनके काफी बिगड़तें हुए हालत को ध्यान में रखते हुए डाक्‍टरों ने उनके किडनी ट्रांसप्‍लांट का फैसला किया है। इसके लिए जरूरी जांच के सिलसिले में कुछ वक्‍त पहले सिंगापुर गए थे, जहां तय हुआ कि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य उनके लिए अपनी किडनी देंगी। जिसके बाद बीते शुक्रवार की शाम लालू  सिंगापुर रवाना हुए, जहां अब लालू का आपरेशन होना है।