महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
14-Oct-2020 07:59 AM
PATNA: तेजप्रताप यादव हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने के बाद अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है. उसके अनुसार तेजप्रताप यादव करीब 3 करोड़ रुपए के मालिक हैं. इसके साथ ही उनके उपर 5 क्रिमिनल केस भी दर्ज है.

5 साल में 83 लाख रुपए संपत्ति बढ़ी
तेजप्रताप भले ही महागठबंधन की सरकार में 18 महीन स्वास्थ्य मंत्री रहे हो. लेकिन 2015 के बाद उनके संपत्ति में 83 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है. 2015 में उनकी संपत्ति 2 करोड़ रुपए थी, लेकिन 2020 में अब उनकी संपत्ति 2 करोड़ 83 लाख रुपए हो गई है.

लग्जरी कार-बाइक के शौकिन
तेजप्रताप यादव लग्जरी कार और बाइक के शौकिन हैं. तेजप्रताप के पास साढ़े 29 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार है. इसके अलावे उनके पास सीबीआर 1000 आरआर बाइक भी है. जिसकी कीमत 15.46 लाख रुपए है. कार और बाइक के साथ कई बार तेजप्रताप का फोटो भी सामने आ चुका है.
तेजप्रताप पर 5 केस
तेजप्रताप यादव पर 2015 में सिर्फ केस दर्ज था. वही, 2020 में उनके उपर पांच केस दर्ज है. एक केस डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट, पिडेमिक डिसीज के वॉयलेशन, आर्म्स एक्ट एक तालाक समेत पांच केस दर्ज है. पत्नी ऐश्वर्या राय से तालाक का भी चल रहा है. बता दें कि तेजप्रताप यादव 2015 में महुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार वह समस्तीपुर के हसनपुर से आरजेडी के उम्मीदवार है.