बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
10-Jun-2020 01:35 PM
GIRIDIH: तीन बेटी होने के कारण महिला को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था. जिससे नाराज महिला ने तीन बेटियों के साथ कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली. कुएं से चारों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. यह घटना गावां थाना क्षेत्र के बंगालीबारा गांव की है.
हत्या की आशंका पर पति की पिटाई
सभी शव मिलने के बाद मायके वाले को शक हुआ कि कही पत्नी ने तो हत्या नहीं कर दी. जिसके बाद पति को पकड़कर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद उससे पुलिस के हवाले कर दिया. मायके के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन बेटी पैदा होने पर उससे प्रताड़ित किया जाता था.
घर में झगड़ा होने के बाद घर से निकली थी महिला
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रूबी देवी का पति के साथ झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह तीनों बच्चों के साथ घर से निकल गई. कुएं में कूदकर सुसाइड कर ली. जब ग्रामीणों ने कुएं में सभी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस सुसाइड और हत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताथ कर रही है. बता दें कि मंगलवार गिरिडीह के घटना परसन थाना क्षेत्र खुर्द गांव में भी एक मां ने अपने ही तीन बच्चों को जलाकर मार डाला था. उसके बाद खुद उसने आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की थी. वह बुरी तरह से झुलस गई थी.