ब्रेकिंग न्यूज़

‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग

Home / news / 3 अगस्त से गायब 7 बच्चों के पिता की नदी में मिली लाश,...

3 अगस्त से गायब 7 बच्चों के पिता की नदी में मिली लाश, बीमारी के कारण पहले ही पत्नी की हो गई थी मौत

04-Aug-2024 08:43 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई में एक व्यक्ति की लाश नदी से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। शनिवार दोपहर से ही घर से वो गायब था।नदी में शव मिलने की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान 42 वर्षीय रामोतार मांझी के रूप में हुई है। मामला खैरा थाना क्षेत्र के भंडरा इलाके का है। रामोतार  की मौत के बाद बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक रामोतार मांझी बीते शनिवार दोपहर बाद तीन बजे अपने घर से निकला था।लेकिन इसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। रविवार को उसकी लाश नदी में उपलती हुई मिली। मृतक के सात बच्चे है। मृतक के सात बच्चों में तीन छोटे हैं जबकि चार बड़े हैं।


स्थानीय लोगों ने बताया कि रामोतार मांझी की पत्नी की मौत कुछ वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। आज रामोतार मांझी की भी मौत हो गई है। सारे बच्चे अनाथ हो गए। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन अनाथ बच्चों का भरण पोषण करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए। इस घटना के बारे में खैरा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि रामावतार मांझी की मौत डूबने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जिला प्रशासन के द्वारा आपदा के तहत जो मुआवजा होगी वह उनके परिवार को दिया जाएगा।