मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Oct-2022 04:58 PM
By SONU
NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहली गांव से दो युवकों को 29 लाख के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने लखीसराय पुलिस नवादा आई थी जहां छापेमारी कर दोनों युवकों को दबोचा गया।
गिरफ्तार युवकों के पास से 29 लाख रुपये के जाली नोट बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार दोनों युवकों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है नकली नोटों के इस धंधे में और कौन-कौन शामिल है? इसका मास्टर माइंड कौन है? नकली नोट किन-किन इलाकों में भेजा जाता था?
इस नकली नोटों से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में पुलिस जुटी है। लखीसराय पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोहली गांव निवासी राहुल और सतीश के रूप में हुई है जिससे पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी लखीसराय में दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लखीसराय में हुई गिरफ्तारी में एक महिला भी शामिल थीं। गिरफ्तार सभी अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।