ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / 29 अगस्त को होगी JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक, एक साथ दिखेंगे...

29 अगस्त को होगी JDU के राष्ट्रीय परिषद की बैठक, एक साथ दिखेंगे ललन-नीतीश-आरसीपी

20-Aug-2021 07:41 AM

PATNA : अगले सप्ताह जनता दल यूनाइटेड के नेशनल काउंसिल की बैठक होने वाली है. इस अहम बैठक में जेडीयू की एकजुटता दिखेगी. ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौक़ा होगा जब पार्टी के तीन बड़े नेता एक साथ एक कार्यक्रम में दिखेंगे. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह भी शामिल होंगे.


जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग होगी. यह मीटिंग एक दिन पहले 28 अगस्त को शाम 4 बजे जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में होगी. इसके एक दिन बाद  29 अगस्त को जदयू के प्रदेश कार्यालय में स्थित कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी.



बताया जा रहा है कि पार्टी के इस अहम बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगेगी. 31 जुलाई को दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मुहर लगेगी. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह मौजूद रहेंगे. लेकिन राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के शामिल होने या नहीं होने को लेकर अब तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है.


गौरतलब हो कि दिल्ली में हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा को भी शामिल किया गया था.