Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
23-Feb-2023 08:24 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आगामी 27 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई है। इस बार बजट सत्र में प्रश्न उत्तर को लेकर हर तरह की व्यवस्था रहेगी। दरअसल, बिहार का बजट इस वर्ष फरवरी को पेश होने वाला है। इसको लेकर बिहार के राजनेताओं के साथ ही साथ आम लोगों की भी काफी उम्मीद है। खासकर के किसान और मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों को बजट कैसे प्रभावित करेगा यह जानना अति महत्वपूर्ण होने वाला है।
मालूम हो कि, अगस्त महीने में बिहार में नई सरकार के गठन के बाद यह पहला लंबा सत्र होगा जब भाजपा विपक्ष में रहेगी और आरजेडी और जेडीयू समेत सात दलों वाली महागठबंधन सत्ता पक्ष की तरफ। ऐसे में इस बार जो बजट आएगा उसको लेकर हंगामा होना तय माना जा रहा है। जहां सरकार अपने बजट को सभी के लिए फायदेमंद बताएगी तो वहीं विपक्ष व्हाट इस बजट पर सवाल उठाना लाजमी बताया जा रहा है।
विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विस्तारित भवन के सेन्ट्रल हॉल में दोनों सदन के सदस्यों का एक साथ बैठक में नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर का अभिभाषण होगा। विधानमंडल सत्र के अवधि में नहीं रहने की स्थिति में राजयपाल द्वारा प्रख्यापित प्रति को सदन पटल पर रखा जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बैठक के बाद कहा कि बजट सत्र के सञ्चालन में सबका सकारात्मक सहयोग चाहिए जो पहले भी मिलता रहा है।
आपको बताते चलें कि, इस बार पहली मार्च को राजयपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद और सरकार का उत्तर होना है। जबकि दो मार्च को वर्ष 2023- 2024 के आय व्यय पर सामान्य विमर्श होना है। विधानसभा के इस सत्र में काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा और मुद्दे भी कई महत्वपूर्ण है लेकिन इससे पहले व्यवस्था दुरुस्त हो इसकी तयारी कर ली गयी है।