गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
25-Sep-2021 06:59 AM
PATNA : 27 सितंबर को भारत बंद है। किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का एलान किया गया है। बिहार में भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है क्योंकि महागठबंधन में इस बंद को सक्रिय तरीके से अपना समर्थन देने का एलान किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस ऐलान के बाद कि भारत बंद का महागठबंधन सक्रिय समर्थन करेगा। यह तय माना जा रहा है कि बिहार में बंद का असर देखने को मिलेगा।
शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में महागठबंधन ने 27 सितम्बर को होने वाले भारत बंद का सक्रिय समर्थन करने का फैसला किया। नेताओं ने कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ अन्नदाताओं के साथ है। बैठक में शामिल राजद, कांग्रेस, माले, सीपीआई और सीपीएम नेताओं ने एनडीए सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया।
महागठबंधन ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहुत भारत बंद में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं समर्थन देने का फैसला किया है। बैठक में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा कांग्रेस के मदन मोहन झा और अजीत शर्मा, वाम दलों से धीरेन्द्र झा, केडी यादव, रामनरेश पांडेय और अरुण मिश्रा मौजूद थे। तेजस्वी के इस फैसले का मतलब यह हुआ कि आरजेडी के कार्यकर्ता 27 सितंबर को भारत बंद के दौरान सड़क पर नजर आएंगे।