ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 27 जून को होगा रांची - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, रांची...

27 जून को होगा रांची - पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन, रांची में तय हुआ कार्यक्रम

19-Jun-2023 08:14 AM

By First Bihar

PATNA : पटना से रांची तक चलाई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है। इस ट्रेन का उद्घाटन अब 26 जून के बदले 27 जून को किया जाएगा। इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस ट्रेन का उद्घाटन समारोह रांची जंक्शन पर होगा इसलिए इसकी रैक को पहले ही रांची पहुंचा दिया गया है।


दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस का कल दूसरे ट्रायल रन करवाया गया। जिसमें पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-8 से सुबह सात बजे रवाना किया गया। इस बार वंदे भारत को पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पीछे-पीछे ले जाया गया। रांची तक ट्रायल रन के दौरान ट्रेन की स्पीड कहीं अधिकतम 110 किमी प्रति घंटे की रही। 


बताया जा रहा है कि, 27 जून को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाये जाने की संभावना है। रांची रेलवे स्टेशन में मुख्य समारोह होगा। वहीं, रविवार को दूसरे ट्रायल रन के दौरान रांची स्टेशन में यात्रियों ने बाहर से ही कोच के अंदर का नजारा देखा। रांची व हटिया स्टेशन में यात्रियों ने बाहर से ही कोच के अंदर का नजारा खिड़की से देखा। वहीं लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी व फोटो भी लिया। 


इधर, रेलवे सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन की समय-सारिणी तय कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार  यह गाड़ी सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़ कर) चलेगी। पीएम मोदी  27 जून को एक साथ पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये सेमी हाईस्पीड ट्रेनें देश भर के विभिन्न शहरों को जोड़ेगी। ये ट्रेनें गोवा-मुंबई, पटना-रांची, भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर और बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ रूट पर शुरु चलेंगी।