ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / 28 दिसंबर को हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी, मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ...

28 दिसंबर को हेमंत सोरेन की होगी ताजपोशी, मोरहाबादी मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

24-Dec-2019 07:19 AM

RANCHI: झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व में महागठबंधन ने 47 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी के रघुवर दास और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की हार के साथ बीजेपी को सिर्फ 25 सीटें हासिल हुई. हेमंत सोरेन अपनी और महागठबंधन की जीत से गदगद हैं. वहीं सीएम के पद पर उनकी ताजपोशी 28 दिसंबर को होगी.


हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ 28 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे. झारखंड विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन के रात में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि अपनी इस इच्छा के बारे में गठबंधन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सूचित करेगा और यदि उनकी सहमति मिली तो शपथ ग्रहण का कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा.


वहीं मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए हेमंत सोरेन आज दिल्ली जाएंगे, जहां वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बातचीत करेंगे. इसके साथ ही JMM ने आज पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन के आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलायी है. पार्टी के प्रवक्ता और महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि विधायक दल की बैठक के बाद अन्य सहयोगियों से विचार विमर्श कर गठबंधन के विधायक दल की बैठक बुलायी जायेगी, जिसमें औपचारिक तौर पर हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद राज्य में सरकार के गठन का दावा राज्यपाल के पास पेश किया जायेगा.