ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / 25 जुलाई को भव्य तरीके से मनाई जाएगी फूलन देवी की शहादत दिवस,...

25 जुलाई को भव्य तरीके से मनाई जाएगी फूलन देवी की शहादत दिवस, इस दिन VIP लेगा बड़ा फैसला!

07-Jun-2023 02:17 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) अभी बिहार में दोनों गठबंधनों से समान दूरी बनाकर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। इस बीच, पार्टी अगले महीने 25 जुलाई को फूलन देवी के शहादत दिवस के मौके पर पटना में एक भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी किस गठबंधन के साथ जाएंगे इस बात की घोषणा इस दिन होने की संभावना है। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बुधवार को कहा कि वीआईपी किस गठबंधन के साथ जाएगी उसकी घोषणा पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ही करेंगे। हालांकि देव ज्योति ने इतना संकेत अवश्य दिया कि पार्टी 25 जुलाई को एक कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमे बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे। 


उन्होंने कहा कि इसी दिन पार्टी की एक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमे अगले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी तथा आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी उसी गठबंधन के साथ जाएगी जो निषादों के कल्याण की बात करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।