UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
08-Feb-2020 04:09 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एलजेपी तैयारी में जुट गई है. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज कहा कि पार्टी किसी को भी टिकट नहीं दे देगी. पहले कई तरह से परखा जाएगा.
25 हजार सदस्य बनाने वाले के नामों पर होगा विचार
चिराग ने कहा कि संभावित उम्मीदवारों के ऐसे लोगों के नामों पर संसदीय दल विचार करेगा जो अपने क्षेत्र में कम से कम 25 हजार सदस्य बनाए हो और अपने क्षेत्र में बूथ कमेटी बनाएंगे. ऐसे लोगों के नामों पर विचार किया जाएगा. जो इस पर खरे उतरेंगे उनका नाम ही फाइनल किया जाएगा.
पार्टी को मजबूत करने के लिए करेंगे यात्रा और रैली
चिराग पासवान के लिए यह चुनाव चुनौती है. क्योंकि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद झारखंड में बुरी तरह से चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में यहां पर एक-एक कदम संभलकर रखने वाले हैं. चुनाव से पहले चिराग पासवान 21 फरवरी से यात्रा पर निकलने वाले हैं. यात्रा 14 अप्रैल को खत्म होगी और इस दिन ही गांधी मैदान में रैली होगी.
119 सीटों पर तैयारी
चिराग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है. चिराग ने साफ किया कि लोजपा वैसे सीटों पर तैयारी कर रही है जो आरजेडी और कांग्रेस की है. क्योंकि ऐसे ही सीटे लोजपा के खाते में आएगी. जिससे गठबंधन धर्म भी बना रहेगा. ऐसे सीटों पर तैयारी की जा रही है. 14 अप्रैल को लोजपा अपनी घोषणा पत्र जारी करेगी.