ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा

Home / news / 24 घंटे में बदलने वाली है बिहार की तस्वीर, राज्यपाल से मिलने पहुंचे...

24 घंटे में बदलने वाली है बिहार की तस्वीर, राज्यपाल से मिलने पहुंचे BJP नेता

27-Jan-2024 11:46 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजनीति में 3 दिन से भूचाल आया है और पटना से लेकर दिल्ली तक मंथन चल रहा है। अब करीब- करीब तय हो गया है कि नीतीश कुमार एक बार फिर यू-टर्न लेकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले हैं। आज मौजूदा सियासी हालात को लेकर आज BJP ने पटना ऑफिस में 4 बजे अपने विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है जिसमें सभी सांसदों और विधायकों को बुलाया गया है। 


वहीं।  इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक बीजेपी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा करेगी। इस बीच पटना पहुंचे भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह बीजेपी कार्यालय पहुंचे। वहीं सांसद ने कहा कि - लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक दल की बैठक है और उसमें शामिल होने के लिए आए हैं। 


इसके आलावा इस बैठक में नीतीश कुमार को लेकर किए जा रहे चर्चे पर कहा कि ऐसा हो सकता है की इस बैठक में वर्तमान राजनीतिक हालत पर चर्चा हो। बाकी नीतीश के लिए दरवाजा खुला रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि - मुझे इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। मुझे बस यही कहना है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी।


इसके पहले विनोद तावड़े ने कहा, "बिहार की बैठक है जिसमें सभी पदाधिकारी, सभी विधायक, सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जो भी राजनीतिक हालत बने हुए हैं इसका सबसे बड़ा देन राहुल गांधी हैं। इनका भारत जोड़ो यात्रा इंडिया  तोड़ो यात्रा साबित हुई है।