चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
29-Mar-2021 03:27 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY : मंगल तालाब परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब तीनों से पूछताछ की तब तीनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था।

गौरतलब है कि होलिका दहन के दिन पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब परिसर में 17 साल के नीरज कुमार की ईंट और पत्थरों के पीट-पीटकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान केशव राय गली निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई थी। मृतक के साथी ने ही इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरीय कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में तीनों ने बताया कि प्रेम प्रसंग के कारण ही उन लोगों ने नीरज की हत्या की थी। होलिका दहन के दिन इस घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।