बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
27-Mar-2023 06:00 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश पुलिस आखिरकार बाहुबली अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंच गयी। गुजरात से अतीक को लेकर चल रही पुलिस ने 1300 किलोमीटर का सफर 24 घंटे में तय की। गुजरात के साबरमती जेल से रविवार की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर अतीक को लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज के लिए निकली थी।
इस दौरान सात बार काफिले को रोका गया था। आखिरकार उमेश पाल मर्डर केस का आरोपी गैंगस्टर अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे नैनी जेल पहुंच गई है। प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट में कल अतीक की पेशी होगी। पेशी के दौरान अतीक का भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी भी कोर्ट में मौजूद रहेगा।
रविवार को यूपी STF के अधिकारी और भारी संख्या में सुरक्षाबल अहमदाबाद पहुंचे थे। जिसके बाद अतीक को गुजरात पुलिस ने उन्हें सौंपा था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 बजकर 40 मिनट पर साबरमती जेल से अतीक को बाहर निकाला गया और फिर उसे पुलिस की वैन में बैठाया गया।
उस वक्त मीडिया को देखकर अतीक कहने लगा कि यूपी STF मेरी हत्या कर देगी। लेकिन जब मध्य प्रदेश में काफिला रुका तब अतीक से मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आपको डर तो नहीं लग रहा है? मीडिया के इस सवाल पर अतीक ने कहा कि किस बात का डर...अब मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में अतीक की पेशी होगी। उसके साथ-साथ उसके भाई और एक अन्य को भी कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...