ब्रेकिंग न्यूज़

PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव

Home / news / 23 सितंबर को बिहार आयेंगे डॉ भीमराव अंबेदकर के पोते व पूर्व सांसद...

23 सितंबर को बिहार आयेंगे डॉ भीमराव अंबेदकर के पोते व पूर्व सांसद प्रकाश अंबेदकर

18-Sep-2020 05:33 PM

PATNA: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेदकर के पोते व वंचित बहुजन मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व सांसद प्रकाश अंबेदकर 23 सितबंर की सुबह 8 बजे पटना आ रहे हैं। इसको लेकर आज पटना  के एग्‍जीवीशन रोड में वंचित बहुजन मोर्चा की ओर समीक्षा बैठक सह संवाददाता सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान मोर्चा के मुख्‍य संरक्षक पप्‍पू साह, द ग्रेट भीम आर्मी के चीफ अमर आजाद, शोषित दल के चीफ शास्‍त्री जी और अल्‍पसंख्‍यक मोर्चा के नोमानी साहब ने पत्रकारों को संबोधित किया।

पप्‍पू साह ने वंचित बहुजन मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष प्रकाश अंबेदकर के बिहार दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि वे बिहार दौरे पर मोर्चा की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महत्‍वपूर्ण घोषणा करेंगे। बिहार विधानसभा में मोर्चा कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और किसे समर्थन करेगी। इस बात की भी जानकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष देंगे। उन्‍होंने कहा कि साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष प्रकाश अंबेदकर जी के नेतृत्‍व में लालू-नीतीश महागठबंधन को समर्थन दिया था। मगर इस बिहार राजनीति समीकरण बदले हैं। ऐसे में प्रकाश साहब की मोर्चे के रणनीति के बारे में घोषणा करेंगे। 

उन्‍होंने बताया कि पटना में वे कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे पटनासिटी जायेंगे, जहां वे द ग्रेट भीम आर्मी, शोषित दल, भीम सेना, सो‍शलिस्‍ट महिला नेत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसको लेकर आज हमने समीक्षा बैठक की है। बैठक में मोर्चा के निवेदक राजेश गुप्‍ता, संयोजक डॉ. संजय वाल्मिकी, सह संयोजक वर्मा कुमार, महिला नेत्री दिव्या शर्मा, राजकुमार पूर्वे और शिव कुमार मौजूद रहे।