ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार में आमने-सामने होंगे PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों 23 अक्टूबर को...

बिहार में आमने-सामने होंगे PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों 23 अक्टूबर को करेंगे चुनावी सभा

18-Oct-2020 07:57 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं. लेकिन दोनों की शुरूआत एक ही दिन बिहार में हो रही है. 23 अक्टूबर को पीएम मोदी और राहुल गांधी बिहार में आमने सामने होंगे. पीएम मोदी सासाराम, गया और भागलपुर में रैली करेंगे तो राहुल गांधी हिसुआ और कहलगांव में पहली सभा करेंगे

news image

राहुल की सभा

23 अक्टूबर को राहुल गांधी दो सभा करेंगे. सबसे पहले से वह नवादा के हिसुआ में पहली सभा करेंगे. उसके बाद भागलपुर के कहलगांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. दोनों की सभा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का दावा किया गया है. 

सासाराम और गया में पीएम की सभा

पीएम मोदी भी 23 अक्टूबर से चुनाव प्रचार की शुरूआत बिहार में 23 अक्टूबर से करेंगे. सासाराम में पहली रैली होगी. उसके बाद गया और भागलपुर में रैली करेंगे. 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में तीसरी रैली करेंगे. 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. 3 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सहरसा और अररिया के फारबिसगंज में होगी. कुल मिलाकर 12 रैली होगी. बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी पीएम मोदी और राहुल गांधी की एक ही दिन कई सभा हुई थी. दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर हमला बोला था.